न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पीएम मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा एक दिन का होगा. शनिवार को पीएम मोदी सबसे पहले गजरात के भावनगर पहुंचेंगे, जहां पर वह सुबह लगभग 10 बजे रोड शो करेंगे. पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान एक रोड शो, एक जनसभा और प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, इसके साथ ही विरासत विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.
यह भी पढ़े: रांची: इरबा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर जुटी