दशहरा से पहले 'रावण दहन'

दशहरा से पहले 'रावण दहन': शरारती तत्वों ने सुबह ही लगाई पुतले में आग, लोगों में रोष

By : Shreya Suman
दशहरा से पहले 'रावण दहन': शरारती तत्वों ने सुबह ही लगाई पुतले में आग, लोगों में रोष

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दशहरा उत्सव से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ शरारती तत्वों ने निर्धारित समय से पहले ही रावण के पुतले में आग लगा दी. यह घटना बुधवार रात को दशहरा उत्सव समिति द्वारा लगाए गए पुतलों के साथ हुई. यह घटना आज गुरुवार सुबह 6 बजे की है. रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के भव्य पुतले मुगलिया ग्राउंड पर तैयार रखे थे, जहां शाम को मुख्य रावण दहन कार्यक्रम होना था.

नशे की हालत में दिया घटना को अंजाम
चश्मदीदों के अनुसार, लाल रंग की कार में कुछ युवक-युवतियां ग्राउंड पर आए थे. बताया जा रहा है कि वे नशे की हालत में थे. उन्होंने देखते ही देखते रावण के पुतले में आग लगा दी और फिर मौके से भाग निकले. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

स्थानीय लोगों और समिति में नाराजगी
दशहरा उत्सव समिति द्वारा हर साल बाद मुगलिया ग्राउंड पर यह कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. दशहरे के दिन मुख्य कार्यक्रम से पहले ही पुतले में आग लगाए जाने से स्थानीय लोगों और दशहरा समिति के सदस्यों में भारी रोष है. उन्होंने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.

पुलिस कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस लगातार आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़े: बिहार: 10 साल की बच्ची की मांग में सिंदूर भरकर बोला- 'अब ये मेरी पत्नी है', विरोध पर मचा बवाल

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.