न्यूज11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: केंद्र सरकार ने केरल राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया यह फैसला राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम साबित हो सकता है. इससे पहले केरल विधानसभा ने राज्य का आधिकारिक नाम 'केरलम' करने का प्रस्ताव पारित किया था. राज्य सरकार और स्थानीय समुदायों का तर्क है कि मलयालम भाषा में प्रदेश को 'केरलम' कहा जाता है, इसलिए संविधान और सरकारी अभिलेखों में भी यही नाम दर्ज होना चाहिए.
अब केंद्र की स्वीकृति के साथ इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है. सरकार का कहना है कि इस बदलाव से राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मजबूती मिलेगी और उसे उसकी मूल परंपरा के अनुरूप मान्यता मिलेगी. हालांकि, नाम परिवर्तन की मांग नई नहीं है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले इस पर मुहर लगने के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है. विपक्षी दल इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं समर्थकों का कहना है कि यह राज्य की अस्मिता से जुड़ा फैसला है.
ये भी पढ़ें- रांची पहुंची DGCA की टीम, एयर एंबुलेंस के हादसे की जांच के लिए चतरा जाएगी, रिकवर करेगी Black Box
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.