Airtel या Jio किसका रिचार्ज प्लान है सबसे सस्ता.. कीमत सिर्फ 200 रूपए, जानिए कौन है बेस्ट

By : Mansi Kumari
Airtel या Jio किसका रिचार्ज प्लान है सबसे सस्ता.. कीमत सिर्फ 200 रूपए, जानिए कौन है बेस्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अगर आप डुअल सिम फोन इस्तेमाल करते है और आपके पास Reliance Jio और Airtel दोनों की सिम है तो रिचार्ज करने से पहले यह जानना जरूरी है कि 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता और फायदेमंद प्लान कौन सा हैं. आज हम आपको दोनों कंपनियों के सस्ते प्रीपेड प्लान की पूरी जानकारी दे रहे हैं.

Jio का 28 दिन वाला सस्ता प्लान
जियो का यह प्लान 189 रुपए में आता हैं. इसके तहत यूजर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता हैं. अगर डेटा खत्म हो जाता है, तो स्पीड 64kbps पर लिमिट कर दी जाती है। इसके साथ ही जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का फायदा भी मिलता हैं. वैलिडिटी की बात करें तो यह प्लान 28 दिन तक चलता हैं. इसके अलावा एडिशनल बेनिफिट्स में Jio TV और Jio AI Cloud का भी लाभ शामिल हैं.

Airtel का 28 दिन वाला सस्ता प्लान
एयरटेल का यह प्लान जियो के मुकाबले थोड़ा महंगा है, 199 रुपए में उपलब्ध हैं. इसमें भी 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है और यूजर्स को फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती हैं. लेकिन SMS की बात करें तो एयरटेल हर दिन 100 SMS देता है, यानी 28 दिन में कुल 2800 SMS. वहीं जियो में कुल 300 SMS हैं. एयरटेल प्लान के एडिशनल बेनिफिट्स में स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और Perplexity Pro AI शामिल हैं.

कौन सा प्लान है फायदेमंद?
अगर आप केवल डेटा और कॉलिंग इस्तेमाल करते है और ज्यादा SMS की जरूरत नहीं है तो Jio 189 रुपए वाला प्लान सबसे सस्ता और बढ़िया विकल्प हैं. लेकिन अगर आपको ज्यादा SMS और एडिशनल सर्विसेज चाहिए तो Airtel 199 रुपए वाला प्लान थोड़ा महंगा होने के बावजूद ज्यादा फायदे वाला हैं. दोनों ही कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही हैं. जियो सस्ता है और बेसिक यूजर्स के लिए बढ़िया, जबकि एयरटेल एडिशनल बेनिफिट्स और ज्यादा SMS के साथ बेहतर विकल्प हो सकता हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में हड्डियों तक पहुंची ठंड! मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.