Thursday, Mar 13 2025 | Time 10:23 Hrs(IST)
  • Heatwave in Jharkhand: होली से पहले झारखंड में दिखा लू का असर, चार राज्यों में मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर जारी किया अलर्ट
  • रांची पुलिस की अपील! इस होली शांति और भाईचारे के साथ मनाएं पर्व
  • झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार महिला हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती
  • UP के इस शहर में बिक रही है 50 हजार रूपए KG की 'गोल्डन गुजिया', होली के इस त्योहार में मिठास का अनोखा रंग
  • होलिका दहन 2025: शास्त्रों के अनुसार आज कैसे करें होलिका पूजन और दहन की विधि, जानें सही तरीका और पाएं अपार समृद्धि
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में हीटवेव का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की एंट्री, इन जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

21 और 23 जून को भारी बारिश के आसार
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की एंट्री, इन जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट
न्यूज11 भारत

रांची: लंबे समय के बाद मानसून ने दस्तक दे दी है. सोमवार (19 जून) को रांची में दिनभर काले बादल छाए रहे. कई जिलों में बारिश भी हुई. 21 से 23 जून के बीच पूरे झारखंड में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है. राज्य में अधिकतम में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है.

 

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मानसून प्रवेश किया है. संथाल के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका समेत अन्य 2 जिलों में भी बारिश हो रही है. इसके अगले 3 से 5 दिनों में पूरे झारखंड में कायम होने की संभावना है. पलामू में अगले 24 घंटे उष्ण सहर चल सकती है. 21 को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

 

इन जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

राज्य में 21 जून को संथाल और कोल्हान क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश और 22 जून को दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. मानसून के देरी से आने के कारण राज्य में अभी तक मात्र 11.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि राजधानी रांची में मात्र 5.9 मिलीमीटर बारिश हुई है. पूरे राज्य में जून के दौरान 158.5 मिलीमीटर बारिश होती है.





 

कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के मसानजोर में हुई. यहां 77.2 मिलीमीटर बारिश हुई. लोहरदगा 21.5, पाकुड़ 22.8, खूंटी 20.0, राजमहल 12.0, नाला 19.4, जगन्नाथपुर 23.0, चाडिल 14.6 और जमशेदपुर में 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई. 
अधिक खबरें
झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार महिला हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 9:26 AM

हॉकी के मैदान पर एक नया इतिहास रचते हुए झारखंड की महिला टीम ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपनी अद्वितीय जीत दर्ज की हैं. फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने मेजबान हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया. यह झारखंड की टीम के लिए इस प्रतियोगिता में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हैं. इससे पहले 2015 में टीम ने इस टूर्नामेंट में उपविजेता का दर्जा हासिल किया था.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में हीटवेव का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:21 AM

झारखंड में गर्मी ने अपनी पूरी ताकत दिखाई है और मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया हैं. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा लेकिन दोपहर में कड़ी धूप ने मई महीने की गर्मी की याद दिला डी. वहीं बहरागोड़ा में तो तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रांची समेत अन्य जिलों में इस बढ़ती गर्मी से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता हैं.

न्यूज11 भारत की खबर का हुआ बड़ा असर, बवाल के बाद कार्निवल हुआ सील
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:47 PM

न्यूज 11 भारत के खबर का बड़ा असर हुआ है. उत्पाद विभाग, जिला प्रशासन, रांची पुलिस रेस हुई और कार्निवल को सील कर दिया गया है. बता दें कि, कार्निवल में होली मिलन के बहाने शराब परोसा जा रहा था. बिना अनुमति के शराब पिलाने के मामले में उत्पाद विभाग रेस हुई है. उत्पाद विभाग की एक टीम मामले की जांच के लिए कार्निवल पहुंची और कार्निवल को सील किया.

खूंटी : पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:33 PM

खूंटी जिला के मुरहू थाना क्षेत्र के सिरका गांव में पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान इंदर स्वॉसी (पिता- रेटोंग स्वॉसी) के रूप में हुई है, जिनकी इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर पाहन (पिता- स्व. करम सिंह पाहन) को गिरफ्तार कर लिया है.

चांडिल: होली को देखते हुए तिरुलडीह पुलिस एक्टिव मोड में, चलाया एन्टी क्राइम चेकिंग, लोगों को किया जागरूक
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:19 AM

आगामी होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में दिख रही है. आज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक में तिरुलडीह थाना पुलिस द्वारा एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वैसे तो क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. आगामी होली त्योहार को देखते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहो में एन्टी क्राइम चेकिंग किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज तिरुलडीह शहीद चौक में भी एन्टी क्राइम चेकिंग चलाया गया.