तिरंगा यात्रा

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा की ओर से गुरुवार को बहरागोड़ा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी.नेताजी शिशु उद्यान से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और युवा समर्थक शामिल हुए.हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े. इस दौरान ‘भारत माता की जय’, बंदे मातरम एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जयकारे से पूरा बाजार गूंज उठा.तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी विशेष रूप से शामिल हुए.उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया.

 तिरंगा देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

तिरंगा यात्रा का समापन बहरागोड़ा स्थित शाखा मैदान में हुआ. उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाला गया. तिरंगा हमारा आन,बान , शान तथा अभिमान है. हमारी हर सांस में तिरंगा है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है.स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, चंडी चरण साव,सुमन कल्याण मंडल,लक्षण मांडी,बाप्तु साव,हेमंत नारायण देव, श्रीवत्स घोष, राजकुमार कर, कमलकांत सिंह,शुभेंदु पात्र, महादेव महतो गुरुचरण मांडी,काजल महाकुड़, चंदना मुर्मू, शुक्ला बेरा, डोली मुर्मू, मामूनी दास, शुक्ला घोष, महुआ महापात्र, सुजाता पैड़ा, भक्तिश्री पांडा, पिकलू घोष, बघरायी मांडी, राखोहरी मुखी, राजीव महापात्र,उत्पल पैड़ा, देवव्रत दे, रामहरि कांड, उत्तम मुंडा,संदीप चांद, यमुना गोप, बाघराय मांडी,सुधीर महतो, चंडीचरण मुंडा,चंचल मंडल , गंगाराम हांसदा , कविंन्द्र नाथ कुंडु, महादेव बैठा, शांति गिरि, निहारिका मान्ना,रंजीत कारेक, रॉबिन नायक, रिंका नायक, कालीपद बारीक , लक्ष्मण घोष, यादव पात्र, राजू महतो तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: धनरोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में आई महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.