13 साल की मासुम गुड़िया  शादी के पिंजरे में कैद होने से बची, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की पहल से मिली मदद

By : Vaibhaw Vikram
13 साल की मासुम गुड़िया  शादी के पिंजरे में कैद होने से बची, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की पहल से मिली मदद

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची से एक बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि 13 साल की मासुम गुड़िया  शादी के पिंजरे में कैद होने से बच गई है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की पहल पर 13 साल की मासुम बच्ची शादी की बंधन में बंधने से बच गई है. बता दें, 13 वर्ष की मासुम लड़की, जो पिठोरिया की रहने वाली है, गरीबी और बच्ची का लालन-पोषण नहीं कर पाने के कारण माता पिता ने उनकी शादी युपी के रहने वाले 45 साल के अधेड़ लड़के से तय कर दी थी.

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची की शादी 31 मार्च को तय कर दी गई थी. जिसको लेकर लड़की घर से भाग कर बुण्डू पहुंच गयी थी. बुण्डू के पीएलवी की नजर जब उस लड़की पर पड़ी, तब उन्होंने फोन कर डालसा सचिव को इस मामले की जानकारी दी.  डालसा सचिव ने माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना और रांची सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त, के मार्गदर्शन पर  त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर डालसा की टीम को बुण्डू भेजा गया.

जहां बच्ची से बातचीत कर घटना की जानकारी ली गई. बुण्डू महिला थाना की पु.अ.नि. बुलबुल कुमारी और  डालसा की टीम ने बच्ची को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से बच्ची को प्रेमाश्रय रांची में आवेशित किया गया. बच्ची आगे लिखना-पढ़ना चाहती है और सिलाई सीखना चाहती है. लिहाजा डीसीपीयू से बात कर उसे प्रशिक्षण की व्यवस्था करायी जायेगी और  आवासीय स्कूल में दाखिला भी कराया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार, लड़की की शादी गोला के रहने वाले लुतेश कुमार महतो के द्वारा ठीक किया गया था. डालसा सचिव ने महिला थाना प्रभारी बुण्डू को इस वाद में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के लिए बातचीत किये.

यह भी पढ़ें: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रही मौके पर मौजूद

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.