पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजना

सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

सांसद के उठाए गए जनहित के मुद्दों पर NHAI चेयरमैन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण, निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी तथा आम जनता को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) मुख्यालय में NHAI के चेयरमैन श्री संतोष कुमार यादव के साथ महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की.

उक्त बैठक में सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू एवं गढ़वा जिलों से संबंधित NH-39, NH-139 एवं NH-98 की विभिन्न निर्माणाधीन एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति, तकनीकी एवं प्रशासनिक अड़चनों तथा आम जनता को हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. सांसद द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर NHAI चेयरमैन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्रोजेक्ट डायरेक्टर के बार-बार तबादले पर रोक, पलामू में खुलेगा PIU साइड ऑफिस

सांसद ने पिछले चार महीनों में छह बार प्रोजेक्ट डायरेक्टर (PD) के तबादले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अधिकारियों के लगातार स्थानांतरण से परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, निर्णय प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गति प्रभावित हो रही है.

इस पर NHAI चेयरमैन ने वर्तमान अधिकारियों को परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी देते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर के अनावश्यक स्थानांतरण नहीं किए जाने का आश्वासन दिया. साथ ही, शेष कार्यों की प्रभावी निगरानी और त्वरित निष्पादन के लिए पलामू में PIU का साइड ऑफिस खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई.

दशहरा से पहले भरे जाएंगे हाईवे के गड्ढे

सांसद ने सतबरवा, पोलपोल, डालटनगंज, पडवा, रमना, नगर उंटारी, हरिहरगंज एवं छतरपुर सहित विभिन्न शहरी क्षेत्रों में मानसून के कारण सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों तथा मरम्मत कार्यों में हो रही देरी का मामला उठाया.

सांसद के आग्रह पर NHAI चेयरमैन ने इन कार्यों को फास्ट ट्रैक आधार पर कराने का निर्देश दिया तथा दशहरा से पहले गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने का भरोसा दिलाया. इसके बाद सड़क की स्थायी एवं पूर्ण मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

सतबरवा बाईपास पर गुणवत्तापूर्ण डायवर्सन की व्यवस्था

सांसद ने सतबरवा बाईपास के धीमे निर्माण कार्य तथा वर्तमान डायवर्सन की गुणवत्ता और यातायात सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया.

इस पर चेयरमैन ने निर्देश दिया कि सतबरवा बाईपास पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने तक आम जनता की सुविधा के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित वैकल्पिक डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

डालटनगंज बाईपास के पोखराह में VUP एवं जोड़ में LVUP को लेकर रेलवे से समन्वय

डालटनगंज बाईपास में Km 165 पर पोखराहा में VUP एवं Km 169 पर जोड़ में LVUP के लंबित अनुमोदन का मामला भी सांसद ने उठाया. इस संबंध में रेलवे एवं NHAI के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित होने की जानकारी दी गई है. इसके तहत रेलवे द्वारा हाईटेंशन वायर हटाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, जिससे संबंधित निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

भोगू-संखा फ्लाईओवर एवं रुके सिविल कार्यों में तेजी की मांग

सांसद ने PIU के डालटनगंज से लातेहार स्थानांतरण के कारण प्रभावित हुई परियोजनाओं की विशेष समीक्षा करने की मांग की. उन्होंने दुबियाखाड़ आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के दृष्टिगत भोगू-संखा सेक्शन में प्रस्तावित फ्लाईओवर को शीघ्र अनुमोदन देने तथा पिछले छह महीनों से प्रभावित सिविल कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया.

इसके अलावा सांसद ने मेदिनीनगर DFO द्वारा उठाए गए वृक्षारोपण एवं फॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित लंबित अनुपालनों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की.

स्थानीय वाहनों को टोल में राहत और पूर्ण हो चुके हिस्सों का उद्घाटन

सांसद श्री राम ने फोर-लेनिंग का कार्य पूर्ण होने तक मेदिनीनगर टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को उचित टोल छूट देने का आग्रह किया. साथ ही, NH-39 पैकेज-V एवं NH-139 के पूर्ण हो चुके हिस्सों का शीघ्र उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित करने की मांग रखी.

सांसद ने कहा कि पलामू एवं गढ़वा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास, व्यापार, रोजगार और सामाजिक संपर्क की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना हैं. इसलिए निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी को दूर कर उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करना उनकी प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, मृतक की नहीं हो पाई है शिनाख्त, जांच में जुटी है पुलिस

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित बोलबा बाजार में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से भगदड़ मच गई

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

वार्ता के लिए रिम्स निदेशक धरना स्थल पर पहुंचे. रिम्स निदेशक और कर्मचारियों के बीच वार्ता चल रही है.

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल  रहा अभियान

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल रहा अभियान

अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, मृतक की नहीं हो पाई है शिनाख्त, जांच में जुटी है पुलिस

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, मृतक की नहीं हो पाई है शिनाख्त, जांच में जुटी है पुलिस

आसपास के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे क्षतविक्षत शव देखा उसके बाद घटना की जानकारी जीआरपी और निमियाघाट पुलिस को दी है