साइबर फ्रॉड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर लोगों को गुमराह करने का मामला आया सामने

DC ने फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से सतर्क रहने की लोगों से की अपील

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर लोगों को गुमराह करने का मामला आया सामने

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के नाम एवं पहचान का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है. उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप अथवा फेसबुक संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसके माध्यम से मांगी गई किसी भी व्यक्तिगत अथवा आर्थिक जानकारी को साझा करें. किसी भी संदिग्ध संदेश, प्रोफाइल अथवा अनुरोध की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें. विशेष रूप से किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतें.जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि ऐसे फर्जी संदेशों के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित कार्यालय अथवा पुलिस प्रशासन को दें.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन की दूसरी सोमवारी पर कराया भोले बाबा का रुद्राभिषेक

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.