चौपारण के दर्जीचक में 7 से 15 मई तक भव्य महायज्ञ, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

By : News11 Bharat
चौपारण के दर्जीचक में 7 से 15 मई तक भव्य महायज्ञ, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड के करमा पंचायत में ग्राम दर्जीचक में 7 से 15 मई 2026 तक आयोजित होने वाला श्री श्री 1008 माँ भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन गया है. आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ का शुभारंभ 7 मई को भव्य जलयात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं कलश स्थापना के साथ होगा. इसके बाद नौ दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न किए जाएंगे. 8 से 10 मई तक मंडप पूजन, पाठ परायण, जलाधिवास, पुष्पाधिवास एवं वस्त्राधिवास जैसे अनुष्ठान होंगे. वहीं 11 और 12 मई को अग्नि स्थापना, अरुणि मंथन एवं हवन कार्य प्रारंभ किया जाएगा. 13 मई को नगर भ्रमण के माध्यम से धार्मिक माहौल और अधिक उल्लासपूर्ण हो उठेगा. 14 मई को महायज्ञ का मुख्य आकर्षण माँ भगवती, शिव परिवार एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक और महाआरती का आयोजन होगा. 15 मई को कन्या पूजन, यज्ञ विसर्जन, ब्राह्मण भोजन एवं विशाल महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या 7 बजे से संगीतमय प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमें बाबा धाम देवघर से पधारीं पूज्य देवी जया शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: झापा पंचायत भवन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य कैंप आयोजित

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.