पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के बुरहु गांव में चैता उरांव नामक व्यक्ति ने घर के अल्बेस्टर पाइप में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति सोमवार की रात लगभग 8 बजे खाना पीना खाकर अपने एक रूम में अकेले सोने चला गया. वहीं, सुबह देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तब परिजनों द्वारा दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया. दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा को तोड़कर जब अंदर जाकर देखा तो साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. घटना के कारणों का खुलासा समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका था. किस कारण आत्महत्या की गई, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में बेखौफ बदमाशों का तांडव: पोल्ट्री कारोबारी के ठिकाने पर डकैती की कोशिश, गोलियां बरसाकर भागे हमलावर