बीजेपी के प्रदेश प्रभारी की प्रेस वार्ता

यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल है, दलित, पिछड़े महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं - गजेंद्र सिंह पटेल

परीक्षा में अनियमितता हुईं, युवाओं के भविष्य को लेनदेन करके अंधकार में भेजा गया - बीजेपी प्रदेश प्रभारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल है, दलित, पिछड़े महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं - गजेंद्र सिंह पटेल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने झारखंड के अपने प्रवास के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड आने के अपने मकसद को बताया. साथ ही झारखंड की सरकार पर राज्य को अंधकार में धकेलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड की इस पवित्र धरती पर प्रभारी बनने के बाद पहली बार आना हुआ. सभी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद हमने कई बैठकें कीं. कोर कमेटी की बैठक करके विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई. इन बैठकों में राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की कार्यशैली पर भी चर्चा हुई.

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल रही है. दलित-पिछड़ा-महिलाएं सभी वर्ग इस सरकार से परेशान हैं. यहां सरकार के मुखिया पर ही कई गंभीर प्रकार के आरोप लगे हैं.  सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क पर कई बार आवाज भी उठाए गये. परीक्षाओं में अनियमितताएं हुईं. युवाओं के भविष्य को लेनदेन करके अंधकार में भेजा गया. युवा आज यहां की सरकार से जबरदस्त नाराज भी है. यहां के रहने वाले मूल व्यक्तियों को छला गया. कानून व्यवस्था बिल्कुल तहस नहस हो गई है. जनता में भय का माहौल भी है. इसके विपरीत आदिवासी उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्य किये है

यह भी पढ़ें: जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

संबंधित सामग्री

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

मनोहरपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को मंगलवार को सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया.

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में...

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में...

सीएम सम्राट ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है, उसमें अगर कोई बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई होगी।

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

सिटी एसपी पारस राणा,ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी,ASP कोतवाली निखिल राय सहित कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद