बहरागोड़ा में मई दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: मजदूर-किसान हितों के लिए संघर्ष का शंखनाद

By : Vaibhaw Vikram
बहरागोड़ा में मई दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: मजदूर-किसान हितों के लिए संघर्ष का शंखनाद

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एवं झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रैली निकालकर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. नेताजी शिशु पार्क से उच्च विद्यालय चौक तक निकले इस आक्रोश मार्च में 'मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द करो' और '8 घंटे काम का अधिकार बरकरार रखो' जैसे नारों के साथ हजारों की संख्या में श्रमिक और किसान शामिल हुए. 

मुख्य वक्ता सुफल महतो ने शिकागो के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार 4 लेबर कोड, बीज-बिजली विधेयक और कॉर्पोरेट परस्त व्यापार समझौतों के माध्यम से मजदूरों और किसानों पर देश का सबसे बड़ा हमला कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अडाणी-अंबानी के फायदे के लिए रेलवे, हवाई अड्डे और जल-जंगल-जमीन को निजी हाथों में सौंप रही है, जिसके खिलाफ अब एक निर्णायक आंदोलन अनिवार्य हो गया है. 

वरिष्ठ नेता कनहाई मुंडा द्वारा झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्वपन महतो, पानमुनी मांझी और राजकुमार दुबे सहित कई वक्ताओं ने एकजुट होकर उत्पादनकारी वर्ग के अधिकारों की रक्षा हेतु अंतिम दम तक संघर्ष करने की शपथ ली.

यह भी पढ़ें: जिनागोड़ा माड़ी गोदाम में ट्रेंच कटिंग पर महापौर सख्त, कार्य तत्काल रुकवाया

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां