न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स यानी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में आज स्थायी नियुक्ति समिति की महत्वपूर्ण बैठक विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार, डीन डॉ. बी. कुमार, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. डी. के. सिन्हा, जेनेटिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपा प्रसाद तथा मेडिकल एजुकेशन के डॉ. सुभाशीष सरकार शामिल हुए. बैठक में रिम्स में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि इस तरह की नियुक्ति प्रक्रिया हर वर्ष नियमित रूप से की जानी चाहिए, ताकि शैक्षणिक और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहे.
उन्होंने कहा कि एम्स और देश के अन्य प्रमुख मेडिकल संस्थानों की तर्ज पर रिम्स में भी स्पष्ट और मानकीकृत एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया तय किया जाना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्टिव मार्किंग सिस्टम के आधार पर शॉर्टलिस्ट करने पर जोर दिया गया, ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो. इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर भी नए तरीकों पर विचार किया गया. विकास आयुक्त ने कहा कि साक्षात्कार की प्रक्रिया सरल हो, लेकिन इतनी प्रभावी भी हो कि अभ्यर्थियों का समग्र मूल्यांकन किया जा सके.
इसके अलावा, उन्होंने नॉन-टेक्निकल स्टाफ तथा रिम्स नर्सिंग कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि संस्थान के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में कोई बाधा न आए. इस बैठक को रिम्स में नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्ता-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- सोमा मुंडा हत्याकांड: खूंटी जिले में चल रहा जोरदार प्रदर्शन समाप्त, जिला प्रशासन ने परिजनों को दिया आश्वासन
रिम्स में अस्थायी नियुक्ति समिति की बैठक, असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.