NFSNM योजना के अंतर्गत चना बीज क्लस्टर चयन पर पांडू प्रखंड में बैठक संपन्न

उन्नत बीज अपनाकर किसान पैदावार बढ़ाएं - प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह

By : News11 Bharat
NFSNM योजना के अंतर्गत चना बीज क्लस्टर चयन पर पांडू प्रखंड में बैठक संपन्न

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिला के पांडू प्रखंड कार्यालय परिसर में NFSNM के अंतर्गत चना बीज के लिए क्लस्टर चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पांडु प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने की. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद फुलिया पंचायत के लोटरा गांव को चना उत्पादन क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया. चयन के बाद स्थानीय किसानों में उत्साह देखा गया, क्योंकि किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन तथा वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने को बढ़ावा दिया जाएगा. 

योजना का अधिकाधिक लाभ लेकर पैदावार बढ़ाएँ : नीतू सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे उन्नत बीज और नई तकनीकों का उपयोग कर अपनी पैदावार में बढ़ोतरी करें, जिससे वे आर्थिक रूप से अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकें.उन्होंने कहा, किसानों को चाहिए कि वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएँ. उन्नत बीज का उपयोग, वैज्ञानिक पद्धति से खेती, समय पर बुवाई और सही पोषण प्रबंधन से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बढ़ाया जा सकता है. बैठक में उपस्थित अन्य ने भी किसानों को प्रेरित करते हुए बताया कि क्लस्टर पद्धति से खेती करने पर उत्पादन लागत घटती है तथा खेतों में नई तकनीक को अपनाना आसान होता है. इससे न केवल पैदावार बढ़ती है बल्कि बाजार में अच्छी कीमत पाने में भी मदद मिलती है. बैठक में विधायक प्रतिनिधि जवाहर पासवान, बीटीएम युसूफ आजाद, किसान मित्र प्रेमसागर सिंह, सन्नी सिंह, शामा राम, मिथिलेश चंद्रवंशी, सुशील कुमार, शमशेर आलम, नंदकिशोर राम, मंजूर आलम सहित कई किसान एवं कृषि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह: केंद्रीय विद्यालय इस सत्र में नहीं खुलने से अभिभावकों में निराशा

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.