वरीयता सूची को संशोधित करते हुए नई अधिसूचना जारी, कई अधिकारियों को सीनियर डीएसपी के पद पर प्रोन्नति 

By : News11 Bharat
वरीयता सूची को संशोधित करते हुए नई अधिसूचना जारी, कई अधिकारियों को सीनियर डीएसपी के पद पर प्रोन्नति 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड सरकार ने हाइकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में डीएसपी की वरीयता सूची को संशोधित करते हुए एक नई अधिसूचना जारी की है. हाइकोर्ट के आदेश के बाद चौथे बैच के डीएसपी की वरीयता पूरी तरह बदल गई है. इस कारण कई अधिकारियों को सीनियर डीएसपी के पद पर प्रोन्नति मिली है. वहीं कुछ अधिकारियों को वापस मूल कोटि में भेज दिया गया है.

ग्रेड पे-6600, पुनरीक्षित वेतनमान Level-11) में प्रोन्नति प्रदान किये जाने हेतु दिनांक-18.12.2025 को विभागीय प्रोन्नति समिति की आहूत बैठक की अनुशंसा के आलोक में निम्नांकित पदाधिकारी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक की कोटि में प्रोन्नति प्रदान की जाती है :-

नाजीर अख्तर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बसिया.
प्रवीण कुमार सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास.
 मनीष कुमार,पुलिस उपाधीक्षक, रेल, चक्रधरपुर.
नीरज कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा.
मो0 मुजीबुर रहमान,पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची.
विकास आनंद लागुरी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा.
अनुज उराँव,पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली.
 प्रदीप पॉल कच्छप,पुलिस उपाधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता, झाखण्ड, राँची.
अमित कुमार कच्छप,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी, दुमका.

साथ ही विभागीय प्रोन्नति समिति (दिनांक-18.12.2025) की अनुशंसा के आलोक में निम्नांकित वरीय पुलिस उपाधीक्षक की कोटि के पदाधिकारी जो उक्त पुलिस उपाधीक्षक से वरीयता क्रम में कनीय हो गये हैं, को पुलिस उपाधीक्षक की मूल कोटि में अवक्रमित किया जाता है :-

सुमित कुमार,पुलिस उपाधीक्षक, सी०सी०आर०, धनबाद.
पुरूषोत्तम कुमार सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा.
दीपक कुमार,पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), झारखण्ड, राँची.
ज्ञान रंजन,पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), झारखण्ड, राँची.
सुनील कुमार रजवार,पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), झारखण्ड, राँची.
विजय कुमार महतो,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दुमका.
कौशर अली,पुलिस उपाधीक्षक (मु0-2), गिरिडीह.
 संजीव कुमार बेसरा,पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची.
जीतवाहन उराँव,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह.