संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 की प्रथम पार्षद प्रमिला देवी ने नए साल 2026 का स्वागत गरीब और लाचार लोगों की सेवा के साथ किया है. पलामू में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए उन्होंने अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों, विधवाओं और असहाय महिलाओं को सम्मानपूर्वक चाय पिलाई और उनके बीच कंबल का वितरण किया. पार्षद प्रमिला देवी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि जो दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ लोग कार्यक्रम में नहीं आ सके, उनके घर जाकर रात के अंधेरे में खुद कंबल उपलब्ध कराया.
इस मौके पर पार्षद ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन के प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन ठंड की तीव्रता को देखते हुए वे पर्याप्त नहीं पड़ रहे थे, इसलिए उन्होंने अपने निजी सहयोग से 200 कंबल बांटने का निर्णय लिया. उन्होंने वार्ड की जनता को अपना परिवार बताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का दर्द उनका अपना दर्द है और यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा. इस पुनीत कार्य में पंकज जायसवाल, धीरज जायसवाल, धनु खान, राशिद खलीफा और राकेश जायसवाल सहित कई स्थानीय समाजसेवी और वार्ड के सम्मानित लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्षद की इस पहल की सराहना की.
यह भी पढ़ें: पेसा नियमावली व आदिवासी संवैधानिक अधिकारों पर 8 जनवरी को एकदिवसीय कार्यशाला