गोपाष्टमी पर खोरीमहुआ में एक दिवसीय मेले का आयोजन, बारिश से फीका पड़ा उत्साह

By : News11 Bharat
गोपाष्टमी पर खोरीमहुआ में एक दिवसीय मेले का आयोजन, बारिश से फीका पड़ा उत्साह

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गिरिडीह और देवघर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत के खोरीमहुआ गांव में गोपाष्टमी के अवसर पर बुधवार को एक दिवसीय मेला आयोजित किया गया. इससे पहले मंगलवार की रात नोनियादगढ़ के पुरोहित परमानंद पाठक ने मुख्य यजमान के साथ विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और गोपियों की पूजा-अर्चना करवाई. पूजा के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ. बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते रहे. मेले में खिलौना, चाय-नाश्ता और मिठाई की दुकानें लगीं, हालांकि मोचा चक्रवात से हो रही बारिश के कारण भीड़ कम देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: स्प्रिंगर नेचर इंडिया का रिसर्च बस टूर आईआईटी-आईएसएम धनबाद पहुंचा

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.