प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो में बढ़ते सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु सड़क सुरक्षा कमिटी की बैठक शुक्रवार को भरनो थाना परिसर में किया गया,जिसकी अध्यक्षता प्रमुख पारसनाथ उरांव,बीडीओ अरुण कुमार सिंह,सीओ अविनाश कुजूर एवं थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया.बैठक में उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने अपने विचार व्यक्त किए.बैठक में सड़क किनारे बाजारों में हड़िया दारू की बिक्री बंद करने,ड्रंक एंड ड्राइव के तहत सख्ती से जांच अभियान चलाने,स्कूलों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने,दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में धीरे जाएं का बोर्ड,रेडियम,क्रॉसिंग सिग्नल सहित विभिन्न जगहों पर साईनोज लगाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया.साथ ही प्रखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों,राजनीतिक दल के लोग एवं प्रबुद्धजन कमिटी के सदस्य साप्ताहिक बाजार के किनारे अवैध शराब बिक्री होती है उसे खदेड़ने के लिए जायेंगे.साथ ही प्रखंड प्रशासन के सहयोग से सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में काम करेंगे,इस पर सभी लोगों ने सहमति जताया.
वहीं बैठक में सड़कों पर चलने वाले ट्रैक्टरों में कुछ नाबालिक चालक ट्रैक्टर चलाते नजर आते हैं और तेज साउंड में ट्रैक्टर में बाजा भी बजाते है,इसपर ट्रैक्टर मालिकों को नाबालिक चालकों से ट्रैक्टर नहीं चलवाने की अपील की गई.वहीं हाइवा में बालू ले जाने वाले बिना त्रिपाल ढके ले जाते हैं जिससे सड़क पर चलने वाले खासकर बाइक चालकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी होती है इसपर भी प्रशासन को अंकुल लगाने की बात कही गई.
बैठक में एसआई अभिनंदन कुमार,विजय लकड़ा, एएसआई अमोद सिंह,वशिष्ठ नारायण सिंह,प्रदीप कुमार,पतितपावन शाही,जहांगीर आलम,अजहर अली,मंदीप महली,राजेश्वरी उरांव,फूलकुमारी केरकेट्टा,शमशाद खान,साबिर फरास,सकीम अंसारी,पवन भगत,मीर आरिफ अनवर,जुगल उरांव,अजीत केशरी,हकीम खान, कृष्णा महली,आशीष नाथ शाहदेव,अफरोज खान,बिमल बड़ाइक सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य व अन्य जनप्रतिनिध और गणमान्य लोग उपस्थित हुए.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह: बिरसा सेवा सदन में 21 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन