सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत
गोमो/डेस्क: आज तोपचांची थाना परिसर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भावुक और खूबसूरत नजारा देखने को मिला. सरकारी स्कूल की छात्राओं ने अपने हाथों से खुद राखियां तैयार कीं और उन्हीं स्वनिर्मित राखियों को पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.
छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को अपना भाई मानते हुए अपने हाथों से बनाई राखी पहनाई और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में उनकी मदद करने का भरोसा दिलाया.
छात्राओं द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई राखियों ने इस पूरे आयोजन को और भी खास बना दिया. इस पहल ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास, अपनत्व और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल पेश की. रक्षाबंधन के इस अवसर पर थाना परिसर में स्नेह, सम्मान और भावनाओं से भरा माहौल देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी, MMDR पर इनका विरोध बेबुनियाद - आदित्य साहू