प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत केड गांव के उरांव टोला में शुक्रवार शाम 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. उक्त घटना केड में विजय सिंह के घर के पास घटी, जहां एक टेम्पू अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में टेम्पू पर सवार रमेश उरांव (32 वर्ष), पिता बनेश्वर उरांव, गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बरवाडीह समुदायिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु लातेहार सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उधर मृतक के पिता ने कहा कि रमेश अपने साथियों के साथ टेम्पू से घूमने निकला था. तभी टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. वही मामले को लेकर बरवाडीह व छिपादोहर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.