रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के रगांमाटी 14 नंबर रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. हालांकि मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. सुबह जब आसपास के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे क्षतविक्षत शव देखा उसके बाद घटना की जानकारी जीआरपी और निमियाघाट पुलिस को दी है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: जपला रेलवे स्टेशन पर 15 लीटर झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार