भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के 22 वर्षीय युवक आसीफ अंसारी की केरल में करंट लगने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार आसीफ मजदूरी करने के उद्देश्य से कुछ दिन पहले ही केरल गया था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल है. वहीं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के प्रयास से मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: सहायक पुलिस राजेंद्र मांझी बने 'पुलिसमैन ऑफ द वीक', एसपी सिमडेगा ने किया सम्मानित