भोजूडीह आरपीएफ

भोजूडीह आरपीएफ की कार्रवाई, रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोजूडीह की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
भोजूडीह आरपीएफ की कार्रवाई, रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत 
चंदनकियारी/डेस्क:
रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोजूडीह की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 1,600 रुपये मूल्य की रेलवे केबल बरामद की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को भोजूडीह आरपीएफ पोस्ट की टीम ने इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में निगरानी अभियान चलाया. इसी दौरान कडामदा रेलवे ब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक मिलन स्वर्णकार (18 वर्ष) को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रेलवे सिग्नलिंग की 12-कोर अर्थ केबल लगभग तीन मीटर तथा 6-कोर केबल लगभग एक मीटर बरामद की गई. बरामद केबल की कुल कीमत करीब 1,600 रुपये बताई गई है.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर 20 सितंबर 2026 को उक्त केबल काटकर छिपाने की बात स्वीकार की. इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. आरपीएफ की इस कार्रवाई को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बंद रेलवे फाटक के बूम से टकराया टोटो, आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन किया जब्त

संबंधित सामग्री

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

मुसीखाप गांव से निकलकर भोजपुरी, मगही, झारखंडी, पूर्वी , छपरहिया और निर्गुण भजनों के लिए कर रहे गीत लेखन

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया।

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में नंगे तार की चपेट में आने से हुई संदीप भुईयां की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया.

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

नगर निगम के नोटिस को लेकर अपर बाजार के दुकानदारों में नाराजगी फैल रही है. दुकानदारों और निगम के बीच विवाद का मुख्य कारण निगम के द्वारा जारी नोटिस है.

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी और जवाब 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी और जवाब 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.