कमलेश सिंह

भाजपा सरकार बनी तो हुसैनाबाद को जिला बनाने का कमलेश सिंह ने दिया भरोसा 

काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन उमड़ी भारी भीड़, जिला बनाने को लेकर दिया आश्वासन

By : Ark Sahuliyar
भाजपा सरकार बनी तो हुसैनाबाद को जिला बनाने का कमलेश सिंह ने दिया भरोसा 

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
कर्पूरी मैदान में काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में चल रहे निःशुल्क आरोग्य शिविर मे हुसैनाबाद सहित पलामू के विभिन्न क्षेत्रों और बिहार से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे. मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें लगी रहीं. शिविर के दौरान पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद को जिला बनाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनती तो हुसैनाबाद अब तक जिला बन गया होता. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद को जिला बनाने का समय अब नजदीक है.

कमलेश कुमार सिंह ने कहा, “अगर झारखंड में हमारी भाजपा की सरकार बनती, तो हुसैनाबाद को अब तक जिला बना दिया गया होता. इसका मैं आपसे वादा करता हूं. समय बहुत नजदीक है और वह समय आ रहा है, जब हमारे माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी हुसैनाबाद को जिला बनाएंगे. यह हम आपको भरोसा दिलाता हूँ.उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद को जिला का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. जिला बनने से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है.

संबंधित सामग्री

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

मुसीखाप गांव से निकलकर भोजपुरी, मगही, झारखंडी, पूर्वी , छपरहिया और निर्गुण भजनों के लिए कर रहे गीत लेखन

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया।

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में नंगे तार की चपेट में आने से हुई संदीप भुईयां की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया.

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

नगर निगम के नोटिस को लेकर अपर बाजार के दुकानदारों में नाराजगी फैल रही है. दुकानदारों और निगम के बीच विवाद का मुख्य कारण निगम के द्वारा जारी नोटिस है.

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी और जवाब 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी और जवाब 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.