न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नगर निगम के नोटिस को लेकर अपर बाजार के दुकानदारों में नाराजगी फैल रही है. दुकानदारों और निगम के बीच विवाद का मुख्य कारण निगम के द्वारा जारी नोटिस है. दुकानदारों का आरोप है कि अलग-अलग मामलों में लगातार नोटिस भेजी जा रही है. कभी पार्किंग, कभी ट्रेड लाइसेंस तो अब किराया नहीं देने का नोटिस जारी किया गया है. दुकानदारों का दावा है कि नियमित रूप से हर महीने किराया दिया जाता है.
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर की नोटिस 3 अक्टूबर को दिया गया, जिसमें उन्हें तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया है. दुकानदारों का कहना है कि उनके पास किराया जमा करने की रसीद/रिसीविंग उपलब्ध है. इस अंतिम नोटिस की प्राप्ति के बाद दुकानदारों में नाराजगी और बढ़ गई है. वे आरोप लगा रहे हैं कि निगम नोटिस के माध्यम से दुकान खाली कराने का दबाव बना रहा है.