न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने सुधीर कुमार की याचिका पर केस डायरी और जवाब मांगा है. याचिका पर अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी. वहीं, दीपक कुमार की याचिका पर 5 अक्टूबर को सुनवाई होगी. मामले में अबतक 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है.
मामले में परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी बेवल, प्रिंटिंग एजेंसी आईसीएन से जुड़े लोगों के अलावा सफल अभ्यर्थी और कोचिंग संचालकों की गिरफ्तारी हुई है. आरोपियों द्वारा सिंडिकेट बनकर गड़बड़ी और पेपर लीक की गई है. 100 से अधिक अभ्यथी संदेह के घेरे में हैं. आरोपियों से हुई पूछताछ में सीआईडी को कई अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर जांच का दायरा बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर एसएसपी का एक्शन, सीतारामडेरा थाना प्रभारी, ASI और SI सस्पेंड