न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बीते 3-4 दिनों तक लगातार झमाझम बारिश हुई. कल रविवार से बारिश से राहत मिली है और आज सोमवार से मौसम साफ़ हुआ है. लेकिन, इसी बीच अब एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनता दिख रहा है, मौसम विभाग ने इस पर नजर बनायी हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार देर रात तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है कि यह सिस्टम साइक्लोन का रूप लेगा या डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा. मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार इस सिस्टम की दिशा पूर्वोत्तर भारत की ओर रहने की संभावना है. इसके प्रभाव से झारखंड के मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि फिलहाल राज्य पर इसके बड़े प्रभाव की संभावना नहीं जताई जा रही है. मौसम विशेषज्ञ सिस्टम की दिशा और तीव्रता पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: AI की गजब गलती! गिटार को समझ लिया बिना हेलमेट सवार आदमी, काट दिया ₹500 का चालान