न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार व अन्य मामलों की शिकायत पर राजभवन द्वारा गठित जांच टीम आज सोमवार को कॉलेज पहुंची. टीम कॉलेज में विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. मौके पर मौजूद कॉलेज पदाधिकारी और छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है.
बताते चलें बीते कुछ दिनों से ABVP द्वारा आंदोलन और भूख हड़ताल कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें: दुमका में बाइक लूट की कोशिश, विरोध करने पर 55 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली