प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज और अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने संयुक्त रूप से बेतला क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि पूजा आयोजन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे.
प्रशासन की ओर से पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन की तैयारी, बिजली की निर्बाध आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. साथ ही पूजा समितियों से अपील की गई कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलें ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के त्योहार का आनंद ले सकें.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह मंडल में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन