न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट खाली हो गयी है. सीट रिक्त होने की आधिकारिक सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई है. अब निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा करने के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान करेगा.
मालूम हो राज्यभर में SIR की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में गिरिडीह झारखंड राज्य का पहला विधानसभा बनेगा, जहां SIR के बाद उपचुनाव होगा. 6 मार्च 2027 से पहले गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना है. हालांकि उपचुनाव की तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
19 अक्टूबर को गिरिडीह का अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार अभी 3 लाख वोटर हैं. इसमें 77 हजार वोटर को SIR का नोटिस मिला हुआ है.
बताते चलें निर्वाचन नियमों के अनुसार कोई विधानसभा सीट अधिकतम छह महीने तक रिक्त रह सकती है. ऐसे में गिरिडीह विधानसभा सीट पर 6 मार्च 2027 से पहले उपचुनाव कराना जरूरी होगा. अब सभी की नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हैं कि आयोग कब उपचुनाव की घोषणा करता है और चुनाव कार्यक्रम जारी करता है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद सीओ से 1 करोड़ रंगदारी की मांग, WhatsApp पर दी गोली मारने की धमकी