डुमरी में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यवसायी संघ के साथ की बैठक

By : Vaibhaw Vikram
डुमरी में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यवसायी संघ के साथ की बैठक

रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क:
डुमरी के इसरी बाजार में बीते 8 मई को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद डुमरी पुलिस प्रशासन की नींद खुली है. घटना के 72 घंटे के बाद डुमरी प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता ने व्यवसायी संघ और स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की है. जहां बैठक में सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की गई है. जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि दुकानदार अपने-अपने दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा ले अन्यथा प्रशासन जल्द ही इसरी डुमरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी. 

इसको लेकर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अतिक्रमण रहने के कारण सड़क दिन प्रतिदिन संकीर्ण होते जा रही है जिससे बाजारों में भीड़भाड़ होती है और आए दिन सड़क दुर्घटना की घटना होती है. जिसको देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाने का प्रशासन ने निर्णय लिया है और कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. वहीं बैठक में लोगों ने भी कई तरह के अपने अपने सुझाव दिए हैं. 

बैठक में प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता, अंचल अधिकारी शशिभूषण वर्मा,एसडीपीओ सुमित प्रसाद, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार सहित जनप्रतिनिधि और ग्रमीण मौजूद थें.

यह भी पढ़ें: बेलगड़िया में कौशल विकास और जमीनी स्तर के खेलों को मिलेगी मजबूती, JRDA एवं TSF के बीच MOU पर हुए हस्ताक्षर

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया