न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: चतरा जिले के सिमरिया इलाके में सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने से सभी सात लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी की पुष्टि होते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया हैं. यह एयरक्राफ्ट रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का था, जो रांची एयरपोर्ट से शाम 7.11 बजे उड़ान भर चुका था.
चतरा की डिप्टी कमिश्नर कीर्तिश्री ने बताया कि एयरक्राफ्ट शाम लगभग 7.30 बजे रडार से गायब हो गया और बाद में बरियातू पंचायत के पास क्रैश पाया गया. टेकऑफ के लगभग 20 मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से प्लेन का संपर्क टूट गया. रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने कहा, "खराब मौसम क्रैश की एक वजह हो सकती है, लेकिन असली कारणों का पता DGCA की जांच के बाद ही चलेगा."
शवों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो चुकी हैं, इनमें कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के नाम शामिल हैं. सभी शवों को क्रैश साइट से निकाल लिया गया हैं.
एयरक्राफ्ट और मरीज की जानकारी
DGCA की वेबसाइट के अनुसार, रेडबर्ड एयरवेज के फ्लीट में कुल छह एयरक्राफ्ट है, जिसमें यह क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट भी शामिल था. रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस का इंतजाम उनके एक मरीज ने किया था. DGCA और स्थानीय प्रशासन इस हादसे की पूरी जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट में खराब मौसम को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा हैं.
चंपाई सोरेन ने जताया दुख
रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस के चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश होने की खबर से व्यथित हूँ। इस एयर एम्बुलेंस में क्रू मेंबर्स सहित कुल 7 लोग सवार थे।
— Champai Soren (@ChampaiSoren) February 23, 2026
मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। #AirAmbulanceCrash
यह भी पढ़े: BIG BREAKING: रांची से दिल्ली के लिए उड़ा मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट सिमरिया में क्रैश