अनियमितता का आरोप

NPU में VC के लिए मोबाइल खरीद में वित्तीय अनियमितता का आरोप, ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर आपसू-एनएसयूआई का खुलासा

विश्वविद्यालय प्रशासन पर नियमों की अनदेखी करते हुए कुलपति के लिए महंगे मोबाइल फोन की खरीद का आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
NPU में VC के लिए मोबाइल खरीद में वित्तीय अनियमितता का आरोप, ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर आपसू-एनएसयूआई का खुलासा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मेदिनीनगर स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय (NPU) में 'किल करप्शन–क्लिन कैंपस' अभियान के तहत आपसू और एनएसयूआई ने प्रेस वार्ता कर अंकेक्षण (ऑडिट) रिपोर्ट के पन्ने सार्वजनिक किए हैं. संगठन ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करते हुए कुलपति के लिए महंगे मोबाइल फोन की खरीद की, जिसमें निर्धारित सरकारी सीमा का उल्लंघन किया गया.

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, VC के लिए अमित टेलीकॉम से ₹76,999 की कीमत वाला OnePlus 13 (16/512) मोबाइल फोन खरीदा गया. इसके लिए बिल संख्या 10757 (9 मार्च 2025) तथा चेक संख्या 344347 (9 अप्रैल 2025) के माध्यम से भुगतान किया गया. झारखंड सरकार के वित्त विभाग के पत्रांक 1855/वि. (31 जुलाई 2024) के अनुसार, पदाधिकारियों के लिए मोबाइल सेट की अधिकतम सीमा ₹60,000 तय है, जिसके कारण तय सीमा से ₹16,999 अधिक का भुगतान किया गया.

ऑडिट ने अतिरिक्त ₹16,999 की राशि पर आपत्ति जताते हुए इसकी वसूली या समायोजन का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालय ने क्रय समिति और वित्त समिति की स्वीकृति का हवाला दिया, लेकिन ऑडिट ने इसे अपर्याप्त मानते हुए नियमों का अनुपालन न होने की बात कही.

आपसू और एनएसयूआई के प्रतिनिधियों (राहुल कुमार दुबे, अमरनाथ तिवारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, राज नेहा चौबे, सानिया अग्रवाल, रिशु राज दुबे और प्रिया प्रजापति) ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सवाल किया है कि क्या समिति का फैसला सरकारी नियमों से ऊपर हो सकता है. संगठनों ने अतिरिक्त भुगतान की वसूली की स्थिति स्पष्ट करने, पूरी प्रक्रिया की जांच कराने और क्रय से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ रामगढ़ और चैनपुर में गरजे झामुमो जिलाध्यक्ष, केंद्र पर बोला तीखा हमला

संबंधित सामग्री

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई