वार्षिक आमसभा

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  मौदा आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा सोमवार को मौदा पंचायत भवन में आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. इसके अलावा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अतिथियों का संगठन की महिलाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद मौदा संकुल की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने संकुल संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी. संकुल संगठन की मैनेजर लक्ष्मी साव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे आमसभा में रखा गया.

इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका है. महिलाओं को संगठित होकर स्वरोजगार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़ना चाहिए, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ वे आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने संगठन की महिलाओं को आगे भी इसी तरह सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.

कार्यक्रम के दौरान संकुल संगठन की विभिन्न गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई. आमसभा में संगठन से जुड़ी बड़ी संख्या में दीदियां उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

संबंधित सामग्री

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई