अमर बाउरी और आदित्य साहू लापता भाई-बहन के परिवार से मिला, रांची पुलिस को गंभीर प्रयास करने की दी नसीहत

By : News11 Bharat
अमर बाउरी और आदित्य साहू लापता भाई-बहन के परिवार से मिला, रांची पुलिस को गंभीर प्रयास करने की दी नसीहत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के धुर्वा इलाके से लापता भाई-बहन के परिजनों से मिलने पूर्व मंत्री अमर बाउरी और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे. दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और बच्चों की जल्द बरामदगी की मांग की. अमर बावरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक दोनों बच्चे सुरक्षित नहीं मिलते हैं, तो मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ता रांची एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे.

 परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री अमर बावरी ने झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बच्चों का अब तक पता न लगना पुलिस की बड़ी नाकामी है. वहीं बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इलाके की पुलिस जनता की सुरक्षा छोड़कर केवल वसूली में लगी हुई है. उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द बच्चों को खोजकर परिजनों को सौंपे.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.