मेदिनीनगर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों के बीच आज गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की अनुपम मिसाल

By : News11 Bharat
मेदिनीनगर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों के बीच आज गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की अनुपम मिसाल

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: ​
मेदिनीनगर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों के बीच आज गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली. मोहम्मद कलाम के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने श्री महावीर नवयुवक दल (जनरल) के अध्यक्ष मंगल सिंह सहित पूरी जनरल कमिटी के सदस्यों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि रामनवमी का पर्व मेदिनीनगर की सांस्कृतिक पहचान है जो प्रतिवर्ष पूरे शहर को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है. उन्होंने सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया.

​जवाब में अध्यक्ष मंगल सिंह ने मुस्लिम समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेदिनीनगर की असली ताकत यहाँ का आपसी प्रेम और सौहार्द ही है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी समुदायों के सहयोग से ही रामनवमी महोत्सव शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न होता है. कार्यक्रम के दौरान अरशद अहमद (सन्नू), मो. जलालउद्दीन अंसारी, गुलाम मख़सूद और अन्य साथियों ने श्री महावीर नवयुवक दल के कोषाध्यक्ष किशोर सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, विजय चंद्रवंशी सहित अन्य सदस्यों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भविष्य में भी इसी तरह एकता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़े: बेतला में आयोजित नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव कार्यशाला की हुई सराहना
 
संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान