सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का दो जवान घायल 

पुलिस के जवान और ग्रामीण भी घायल होने की सूचना

By : News11 Bharat
सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का दो जवान घायल 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा गांव के पास चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी  विस्फोट हो गया, जिसमें कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि इस घटना में पुलिस के जवान और ग्रामीण भी घायल हैं. इस घटना में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी अमित रेनू घटना का पुष्टि की है लेकिन घायलों की संख्या अब तक नहीं बताएं. जानकारी के अनुसार विस्फोट उस वक्त हुआ जब सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे.घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद एयर लिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है.सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और हाल ही में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलताएं मिली हैं .नक्सलियों की इस हिंसा से इलाके में दहशत फैल गई है. प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल के गहरे इलाकों में सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें. सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा.

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.