घाघरा प्रखंड के 17 गांवों को विकास देने की पहल, आजीविका से लेकर आर्थिक उन्नति का होगा प्रयास

By : News11 Bharat
घाघरा प्रखंड के 17 गांवों को विकास देने की पहल, आजीविका से लेकर आर्थिक उन्नति का होगा प्रयास

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड के चपका पंचायत सचिवालय में समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. उक्त परियोजना द्वारा घाघरा प्रखंड के विभिन्न चयनित 17 गॉव में परियोजना द्वारा विकास के विभिन्न आयामों को गति देने का काम किया जाएगा. परियोजना से जुड़े लोग आगामी चार वर्षों तक 17 गॉवों में जाकर आजीविका के साधन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और उनकी आर्थिक उन्नति के बारे में काम किया जाएगा.

इस निमित आवश्यकता अनुसार लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष बनाने का भी काम परियोजना द्वारा किया जाएगा. प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग, बारिश के पानी का उपयोग, सोलर इरिगेशन सिस्टम, पोर्टेबल सोलर पंप, पुराने 40 तालाबों का साफ सफाई एवं मिट्टी निकालने का कार्य, ड्रीप एरिगेशन, सपिंकलर, आर्गेनिक खेती, मित्र कीटाणु को बढ़ाने सहित अन्य वैसी व्यवस्था जो लोगों के लिए विकास के लिए जरूरी है उन्हें दूर करने एवं आम लोगों का संसाधनों का अक्षरशः लाभ मिले इसका प्रयास परियोजना द्वारा किया जाएगा. मौके पर आधा दर्जन से अधिक मिनी सोलर पंप सिस्टम समूह के लोगों के बीच वितरित की गई. यह विकास कार्यक्रम एचडीएफसी के सहयोग से किया जा रहा है. इस अवसर पर एचडीएफसी की प्रिया श्रीवास्तव सहित बैंक से जड़े लोग एवं परियोजना के अधिकारी कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: देवघर:  "रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ" अभियान के तहत आमजन को किया जा रहा है जागरूक*

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान