मिथलेश कुमार/न्यूज11 भारत
बेरमो/डेस्क: बेरमो अनुमंडल स्थित कसमार प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत श्री क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय, हरनाद की छात्रा छोटी कुमारी को लीला जानकी पब्लिक स्कूल के निर्देशक नीरज कुमार सिन्हा ने विधायल में अपने छात्र -छात्राओं व शिक्षकों के समीप पुष्पगुच्छा और एग्यारह हजार का चेक देकर हर्षो उत्साहित किया.
कार्यक्रम के दौरान लीला जानकी पब्लिक स्कूल के निर्देशक ने पुष्प गुच्छा व मिठाई खिलाकर खैराचातर की प्रतिभाशाली बेटी छोटी कुमारी ने 500 नम्बर में 478अंक प्राप्त कर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं (आर्ट्स) परीक्षा में स्टेट टॉपर बनने पर सम्मानित किया. साथ ही उनकी उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु एग्यारह हजार का चेक प्रदान कर उसका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि छोटी कुमारी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे क्षेत्र एवं जिले के लिए गर्व का विषय है. उनकी सफलता मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का प्रेरणादायी उदाहरण है.
वहीं इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र- छात्रायें उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: जनता दरबार के माध्यम से देवघर उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान