अंश-अंशिका रांची पहुंचे, रांची पुलिस बरामदगी के बाद बच्चों को वापस लेकर लौटी, रांची में जश्न का माहौल

By : News11 Bharat
अंश-अंशिका रांची पहुंचे, रांची पुलिस बरामदगी के बाद बच्चों को वापस लेकर लौटी, रांची में जश्न का माहौल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: धुर्वा के मासीबाड़ी के निकट से गायब बच्चों अंश और आंशिक को भी लेकर रांची की पुलिस टीम पहुंची रांची पहुंच गयी है. रांची के एसएसपी बच्चों को लेकर उनके आवास पहुंचे. बच्चों की सकुशल वापसी के बाद इलाके में जश्न का माहौल देखा जा रहा है. लोग रांची पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आये. रामगढ़ से बच्चों की बरामदगी के बाद रांची पुलिस जब रांची पहुंची तो वह उनके लिए नए कपड़े और जूते लेकर आयी. 

धुर्वा से गायब हुए भाई-बहन की बरामदगी को लेकर खबर आ रही है कि रांची और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह मुश्किल काम सम्भव हो पाया. 2 जनवरी से लापता बच्चे दोनों मासूम बच्चों को रामगढ़ की चितरपुर से बच्चों की हुई बरामदगी हुई है. पुलिस की इस सफलता से बच्चों के परिवार में खुशिया लौट आयी है. 

बता दें कि रामगढ़ एसपी और  रांची एसएसपी के ज्वाइंट कारवाई से यह सफलता मिली है. साथ ही यह भी खबर आ रही है कि औरंगाबाद के एक दम्पती ने बच्चों को अग़वा किया था. फिलहाल पति पत्नी रजरप्पा पुलिस की गिरफ्त में हैं. बच्चों की बरामदगी चितरपुर से हुई. हालांकि इस मामले में पुलिस अन्य सुराग को तलाशने में लगी हुई है. दम्पती के अलावा अन्य सूत्रों से पुलिस तफ्तीश कर रही है.

दम्पती के शह पर गुलगुलिया गिरोह के ने बच्चे को अगवा किया था. अगवा करने के बाद दम्पती पहले हटिया फिर रामगढ़ लेकर पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत से चमकने वाले बिहार के नवादा रेलवे स्टेशन पर शौचालय की कमी, यात्रियों को होती है परेशानी

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.