न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नारी शक्ति, देश भक्ति, अदम्य साहस की थीम को लेकर आशा मालवीय साइकिल से भारत भ्रमण पर निकली हैं। भारत भ्रमण पर निकली आशा मालवीय आज रांची पहुंची हैं. बता दें कि आशा मालवीय ने अपनी यात्रा की शुरुआत जयपुर से की है. वह अब तक पांच हजार दो सौ किलोमीटर की यात्रा कर चुकी हैं.
आज रांची में विश्राम करने के बाद कल यानी शुक्रवार को वह कोलकात्ता के लिए सुबह रवाना होगी. आशा मालवीय को भारतीय सेना से काफी मदद मिल रही है. रांची पहुंचने के बाद आशा मालवीय ने सीसीएल में वहां के अधिकारियों के साथ मुलाकात की. आशा मालवीय तीन साल पहले भी रांची आ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, ईडी ने की आंशिक बहस