विशेष विमान से देवघर पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, सत्संग आश्रम और बाबा मंदिर जाकर की दर्शन-पूजन

By : Vaibhaw Vikram
विशेष विमान से देवघर पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, सत्संग आश्रम और बाबा मंदिर जाकर की दर्शन-पूजन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
असम विधानसभा चुनाव 2026 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. कल असम में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का चुनाव होना है. वहीं पहले चरण के चुनाव के ठीक एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड के देवघर पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की. साथ ही मंदिर के मुख्य पुजारी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया है.  

आपकी जानकारी के लिए बता दें, विशेष विमान के माध्यम से देवघर आने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मंदिर जाने से पूर्व सत्संग आश्रम पहुंचे. आश्रम पहुंचकर उन्होंने प्रधानाचार्य अर्कद्युत चक्रवर्ती (बुबाई दा) से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया.जानकारी के लिए बता दें, हिमंत बिस्वा सरमा लंबे समय से सत्संग आश्रम से जुड़े हुए हैं. सत्संग आश्रम में दर्शन-पूजन के बाद वहां से असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां जाकर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का भी दर्शन-पूजन की और आशीर्वाद लिया है.

यह भी पढ़ें: नामकुम के IPH प्रेक्षागृह में कार्यशाला का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान