जागरूकता रैली

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत बेंगाबाद में निकाली गई जागरूकता रैली

दाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दुकानदारों व आम नागरिकों से सीधा संवाद कर स्वच्छता के महत्व को समझाया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत बेंगाबाद में निकाली गई जागरूकता रैली

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद प्रखंड में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत कचरा प्रबंधन को धरातल पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने किया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू, अंचल अधिकारी सफी आलम, मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, प्रवीण राम, प्रवीण कुमार सहित सभी पंचायतों की जल सहियाएं उपस्थित रहीं.

रैली बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर बेंगाबाद चौक होते हुए मुख्य बाजार क्षेत्रों से गुजरी. इस दौरान पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दुकानदारों व आम नागरिकों से सीधा संवाद कर स्वच्छता के महत्व को समझाया. सभी को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, खुले में कचरा न फेंकने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा निपटान करने के लिए प्रेरित किया गया. 

आयोजकों ने कहा कि कचरा प्रबंधन में जनभागीदारी से ही बेंगाबाद को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है. रैली में लोगों ने स्वच्छता का संकल्प भी लिया.

यह भी पढ़ें: बेतला पहुंचे पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पर्यटन विकास व टाइगर रिजर्व की योजनाओं पर अधिकारियों संग किया मंथन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.