बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस और ACB के दुरुपयोग का लगाया आरोप

By : Mansi Kumari
बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस और ACB के दुरुपयोग का लगाया आरोप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद हिरासत में बंद व्यक्ति को रिहा न कर नई एफआईआर दर्ज कर उसे लगातार हिरासत में रखने के प्रयास ने राज्य में पुलिस और एसीबी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि पिछले छह सालों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने घोटालों को छुपाने और राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए ACB, CID और झारखंड पुलिस का मोहरा बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध डीजीपी की नियुक्ति कर यह खेल चलाया जा रहा है और एसीबी को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर गैरकानूनी काम करवाया जा रहा हैं.

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस आज सबसे बड़ा गुंडा बन चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्दी पुलिस की पहन रही है, लेकिन काम अपराधियों जैसा कर रही हैं. उन्होंने अवैध खनन, रंगदारी, वसूली, जमीन, बालू, पत्थर, शराब का काला धंधा और फर्जी मुकदमों में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता का जिक्र किया. बाबूलाल मरांडी ने बताया कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में भी आ चुका हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि सत्ता के प्रभाव में आपराधिक कार्यों में संलिप्त अधिकारियों को बचाने के लिए कोर्ट में कोई नहीं आएगा. उन्होंने विनय चौबे का उदाहरण देते हुए कहा कि दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी और विधिसम्मत तरीके से उन्हें सजा दिलाई जाएगी.

बाबूलाल मरांडी ने पोस्ट में कहा कि भाजपा इस मामले में संघर्ष जारी रखेगी और हेमंत सोरेन सरकार में शामिल या शामिल होने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा.

यह भी पढ़े: झारखंड में 23 फरवरी को छुट्टी, नगर निकाय चुनाव के लिए जारी हुआ आदेश
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.