प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह के बिरसा सेवा सदन अस्पताल में गुरुवार रात्रि को 21 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया. सभी मरीजों को पूर्व में ही चयनित कर ऑपरेशन किया. उसके बाद सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया.शुक्रवार को मुख्य चिकित्सक आई सर्जन डॉ ए कुमार (एमएसआई) डॉ एके पाल व कल्याण एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नीतीश शुक्ला के नेतृत्व में 21 मरीजों के मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को चश्मा, दवा,कम्बल का वितरण किया.और मुफ्त में भोजन की भी व्यवस्था की गई. मरीजों के सफल ऑपरेशन के बाद एम्बुलेंस से घर भिजवाया गया. इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी अहमद राजा,नेत्र सहायक हरीश कुमार,नेशात अख्तर मौजूद रहे.इस दौरान डॉ एके पाल ने बताया कि आगामी गुरुवार को भी मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर ए.के. सिंह कॉलेज जपला में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित