प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: गारु प्रखंड के अति सुदूरवर्ती आदिम जनजाति बहुल हेनार ग्राम मे शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, अंचलाधिकारी दिनेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी जे पी शर्मा पहुंचे एवं ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मिले. इस दौरान बीडीओ ग्रामीणों से मिलकर ग्राम में होने वाली समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान हेनार ग्राम के गरीबों एवं असहाय वृद्ध ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किया.
ग्रामीणों ने इस कड़ाके की ठंड में प्रखंड प्रशासन की ओर से मिले कंबल के लिए साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया. इस बीच ग्रामीणों ने सीओ दिनेश मिश्रा से जाति, आवसीय बनने मे को रही कठिनाइयों के बारे मे अवगत कराया जिसके बाद सीओ ने इस समस्या का जल्द ही हल निकालने का आस्वासन दिया. ग्रामीणों ने श्री कुमार से रोजगार की भी मांग की. जिसके बाद बीडीओ ने रोजगार सेविका आरती कुमारी को दीदी बाड़ी एवं मनरेगा योजनाओं को जल्द से जल्द ग्रामीणों को लाभान्वित करने का आदेश दिया. बीडीओ ने ग्रामीण धनेसर किसान एवं उनके सहयोगियों से मुलाक़ात कर बांस से बनने वाले सोफा, कुर्सी, ग्लास, टोपी समेत अन्य सामग्रीयों का अवलोकन किया. साथ ही ग्राम के युवाओ को इस ओर कार्य करने को भी प्रेरित किया. मौके पर पंचायत सेवक बीरेंद्र सिंह, मुखिया रुपमनी नागेसिया, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, रोजगार सेविका आरती कुमारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़े: बरवाडीह के केड गांव में टेम्पू हादसा, युवक की दर्दनाक मौत