हादसा

घाघरा में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे में टूटा बायां पैर टूटा, शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के घाघरा-बेलगाड़ा पथ स्थित नंदू बगीचा के समीप शनिवार को सड़क हादसे में नवा टोली गांव निवासी 17 वर्षीय मंगरा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद उसके साथ बाइक पर सवार अन्य युवक घायल मंगरा को घटनास्थल पर छोड़कर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगरा उरांव अपने तीन दोस्तों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घाघरा से अपने गांव नवा टोली जा रहा था. इसी दौरान नंदू बगीचा के समीप सड़क के तीखे मोड़ पर चालक ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.

हादसे में मंगरा का बायां पैर टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. मंगरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा - मंटू यादव

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.