न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क: जिले के कर्रा थाना क्षेत्र से प्लास्टिक के बोर में बंद एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है. कर्रा-लोधमा-धुर्वा मुख्य मार्ग पर स्थित कच्चाबारी पंचायत के तिग्गा नदी पुल के नीचे युवती का शव मिला है.
शव मिलने की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है. युवती की हत्या कर शव बोर में बंद कर फेंके जाने की बात कही जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला: DC ऑफिस के पीछे BOI बैंक में चोरी का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस