मूनटाउन बार मामला

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

By : Ark Sahuliyar
कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त मनीष रंजन की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. इससे पहले भी आरोपी रोशन की जमानत याचिका खारिज हुई है. गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद है. मामला 4 जनवरी की देर रात लालपुर थाना क्षेत्र का है. लालपुर चौक पर स्थित मून डिस्को बार में एक लड़की अपने साथियों के साथ गई थी. उस दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था. 

विवाद के बीच मृतक अंकित ने पत्थर उठाकर रोशन प्रसाद को मारने का प्रयास किया. वहीं, लड़की पक्ष के लोगों ने जान मारने की नीयत से कार से अंकित को कुचल दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई थी. घटना को लेकर गढ़वा थाना में पहले जीरो FIR दर्ज कराई गई थी. जिसके आधार पर लालपुर थाना में कांड संख्या 5/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई थी. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिव्या भारती, रणदीप सिंह और रोशन प्रसाद को गिरफ्तार किया था. इस मामले में कई को आरोपी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- हुसैनाबाद के बैंकों का सुरक्षा ऑडिट, एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने परखी व्यवस्था

संबंधित सामग्री

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

मुसीखाप गांव से निकलकर भोजपुरी, मगही, झारखंडी, पूर्वी , छपरहिया और निर्गुण भजनों के लिए कर रहे गीत लेखन

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया।

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में नंगे तार की चपेट में आने से हुई संदीप भुईयां की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया.

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

नगर निगम के नोटिस को लेकर अपर बाजार के दुकानदारों में नाराजगी फैल रही है. दुकानदारों और निगम के बीच विवाद का मुख्य कारण निगम के द्वारा जारी नोटिस है.

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी और जवाब 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी और जवाब 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.